देश की खबरें | नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद पांच लोग अभी उपचाराधीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले सप्ताह हुई भगदड़ में घायल हुए पांच लोगों का अभी यहां के अस्पतालों में इलाज जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले सप्ताह हुई भगदड़ में घायल हुए पांच लोगों का अभी यहां के अस्पतालों में इलाज जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए भारी भीड़ उमड़ने के कारण स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

पंद्रह घायलों में से 13 को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में तथा दो को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है, वहीं एलएनजेपी में चार मरीज अभी हैं (दो ऑर्थोपेडिक विभाग में और एक कान, नाक और गला (ईएनटी) विभाग में)। सोमवार को एक और मरीज को फिर से भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 16 वर्षीय एक घायल (जो होश में है और स्वस्थ है) का मामूली चोटों के लिए कलावती सरन बाल चिकित्सालय में उपचार जारी है।

एलएनजेपी अस्पताल में 15 शव, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो तथा कलावती सरन अस्पताल में एक शव रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\