देश की खबरें | राजस्थान में सवा पांच करोड़ मतदाता : निर्वाचन विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 26 लाख हो गई जिनमें 2.51 करोड महिला मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 26 लाख हो गई जिनमें 2.51 करोड महिला मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में मतदाता सूचियों के इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान छह लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि अन्तिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में कुल पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत हैं तथा उनमें से दो करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं दो करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला हैं।

गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में कुल 10 लाख 92 हजार 358 आवेदन पत्र एवं प्रारूप-7 में विलोपन के लिए तीन लाख 95 हजार 934 आवेदन पत्र स्वीकार हुए।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल छह लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है जो 1.27 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 17241 मतदाता हैं। इसी प्रकार से कुल 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में पंजीकृत इन मतदाताओं को निर्वाचन के समय ‘होम वोटिंग’ के रूप में ‘पोस्टल बैलेट’ के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, ‘ट्रांसजेंडरों’, पीवीटीजी (विषेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों) आदि वर्गों के पंजीकरण को बढ़ाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन कर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि विशेष शिविरों में कुल 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं का पंजीकरण किया गया। अंतिम प्रकाशन की तिथि को राज्य में कुल 606 ट्रांसजेंडर मतदाता एवं 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद राज्य में 601 मतदान केन्द्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केन्द्रों का समायोजन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 569 मतदान केन्द्रों की शुद्ध वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात