देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में गोदाम में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर पश्चिमी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र स्थित एक गोदाम में आग लग गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात को लकड़ी एवं कूलर के एक गोदाम में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार (28) के रूप में की गई है और घायल का नाम आदित्य (20) है।

यह भी पढ़े | दिल्ली-एसीआर में हल्की बारिश के बाद बड़ी राहत, हवा की गुणवत्ता सुधरी.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों उत्तर प्रदेश के अयोध्या के निवासी थे।

अधिकारी ने कहा कि जब आग लगी तब कुमार गोदाम के भीतर सो रहा था।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 93 नए मरीज पाए गए, 389 हुए ठीक: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रात 11 बजकर पांच मिनट के आसपास एक कॉल आई जिसमें आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने कहा कि गोदाम के भीतर से जली हुई अवस्था में एक शव बरामद किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नांगलोई पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लापरवाही से हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्ति मजदूर थे और गोदाम में एक छोटे से कमरे में रहते थे।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)