देश की खबरें | मुर्गे की बांग पर घमासान; मामला आरडीओ तक पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पत्तनमतिट्ठा जिले के शांत से गांव पल्लीकल में इन दिनों एक मुर्गे की बांग परेशानी का सबब बनी हुई है। मामला आरडीओ तक जा पहुंचा है।
पत्तनमतिट्ठा (केरल), 19 फरवरी केरल के पत्तनमतिट्ठा जिले के शांत से गांव पल्लीकल में इन दिनों एक मुर्गे की बांग परेशानी का सबब बनी हुई है। मामला आरडीओ तक जा पहुंचा है।
दरअसल बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरुप की रातों की नींद हराम हो गई थी और वह भी पड़ोसी के मुर्गे के कारण।
काफी समय से हर रोज सुबह तीन बजे उनके पड़ोसी का मुर्गा बांग देनी शुरू करता और लगातार बांग दिए ही जाता था। इस कारण उन्हें सोने में बड़ी कठिनाई होती थी। जब रात की नींद हराम हुई तो दिन का चैन भी हराम होना ही था।
कुरुप की तबीयत खराब थी और वह इस समस्या से काफी परेशान थे। उन्होंने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ अदूर के राजस्व संभागीय कार्यालय (आरडीओ) में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुर्गे की वजह से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है।
अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया। आरडीओ ने जांच करने के बाद इस बात को माना कि मुर्गा समस्या की जड़ है।
कुरुप और कुमार दोनों को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया और बाद में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पता चला कि पड़ोसी ने अपने मुर्गे को घर की ऊपरी मंजिल पर रखा हुआ था। और जांच में पुष्टि हो गई कि मुर्गे की वजह से कुरुप परेशान थे।
मामले को सुलझाने के लिए आरडीओ ने पड़ोसी के मुर्गे के बाड़े को ऊपरी मंजिल से हटाकर घर के दक्षिणी हिस्से में ले जाने का आदेश दिया।
अधिकारियों ने मुर्गे का बाड़ा घर के दूसरे हिस्से में ले जाने के लिए 14 दिन का समय दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)