जरुरी जानकारी | फियो ने चीन पर अधिक शुल्क की धमकी के बीच अमेरिकी निर्यात बढ़ाने को सरकार से समर्थन मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत से अमेरिका को निर्यात बढ़ाने के लिए एक रणनीति तैयार की है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत से अमेरिका को निर्यात बढ़ाने के लिए एक रणनीति तैयार की है।

इस रणनीति का मकसद उन संभावित अवसरों को भुनाना है, जो अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाने की स्थिति में बाद मिल सकते हैं।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के उपाध्यक्ष इसरार अहमद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संगठन ने अपनी योजना के तहत सरकार से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस रणनीति में पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है - परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, जूते और कार्बनिक रसायन। अमेरिकी बाजार में निर्यात बढ़ाने के लिए इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।’’

अहमद ने अमेरिकी बाजार में आक्रामक प्रचार की जरूरत पर जोर दिया, और कहा कि वित्तीय सहायता में वृद्धि से भारतीय निर्यातक अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में बड़े कारखाने खुल रहे हैं, जिससे क्षमताएं विकसित हो रही हैं। हमें अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ानी होगी। हम अवसरों का लाभ उठाने के लिए बाजार पहुंच पहल (एमएआई) योजना के तहत और अधिक वित्तपोषण की मांग कर रहे हैं। इस योजना को कम से कम तीन साल तक अमेरिका पर केंद्रित रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि फियो इन क्षेत्रों में अमेरिकी संगठनों के साथ मिलकर काम करने पर विचार कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई