जरुरी जानकारी | फेडरल बैंक का तिमाही लाभ 8 प्रतिशत गिर कर 408 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडरल बैंक ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 404.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से 8.2 प्रतिशत कम है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी फेडरल बैंक ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 404.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से 8.2 प्रतिशत कम है।

बैंक के अनुसार अवरुद्ध ऋणों (एनपीए) में कमी के बावजूद कुछ मदों के लिए ऊंचा प्रावधान करने के कारण लाभ में कमी हुई है।

शेयर बाजारों को सोमवार को दी गयी नियामकीय सूचना के अनुसार, इस दौरान बैंक की कुल आय 3,941.36 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी तिमाही की 3,738.22 करोड़ रुपये की आय से बेहतर है।

इस बार तीसरी तिमाही में बैंक का सकल एनपीए घट कर उसकी सम्पत्तियों (दिए गए बकाया ऋणों) के 2.71 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह अनुपात 2.99 प्रतिशत था।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घट कर 0.60 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 1.63 प्रतिशत था।

एनपीए में गिरावट के बावजूद बैंक को कर और आकस्मिक मदों के लिए 420.62 करोड़ रुपये के प्रावधान करने पड़े, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के 160.86 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\