जरुरी जानकारी | फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 13.2 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.2 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मई निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.2 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में 478 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

फेडरल बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 3,948.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 3,843.87 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1,889.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1,590.30 करोड़ रुपये था।

पूर्व वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय बढ़कर 15,749.85 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2020-21 में 15,716.61 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) यानी फंसा कर्ज 31 मार्च, 2022 को घटकर सकल अग्रिम का 2.80 प्रतिशत पर पहुंच गया। जबकि एक साल पहले यह 3.41 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\