खेल की खबरें | एफसी गोवा ने लेनी रोड्रिग्ज का अनुबंध बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने गुरुवार को मिडफील्ड लेनी रोड्रिग्ज का अनुबंध दो साल के लिए बढ़ा दिया।
पणजी, 25 जून इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने गुरुवार को मिडफील्ड लेनी रोड्रिग्ज का अनुबंध दो साल के लिए बढ़ा दिया।
इस करार के बाद रोड्रिग्ज 2022 की गर्मियों तक क्लब के साथ रहेंगे।
क्लब की ओर से जारी बयान में लेनी ने कहा, ‘‘पिछले दो सत्र मेरे लिए शानदार रहे। हमने काफी मैच जीते। हमने सुपर कप और आईएसएल लीग की विजेता ट्रॉफी जीती। हम इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले सत्र को लेकर रोमांचित हूं। यह नया अध्याय होगा और हमें एएफसी चैंपियन्स लीग में खेलने का मौका भी मिलेगा। मैं इन सब चीजों को लेकर बेताब हूं।’’
बेंगलुरू एफसी के साथ अनुबंध समाप्त होने के बाद रोड्रिग्ज 2018 में गोवा की फ्रेंचाइजी से फ्री एजेंट के रूप में जुड़े थे।
रोड्रिग्ज ने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को लीग चरण में शीर्ष पर जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)