जरुरी जानकारी | विस्तार की प्रतिनियुक्ति पर एयरएशिया इंडिया के पायलटों की नियुक्ति की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी विस्तार किफायती दर पर उड़ान सेवा देने वाली एयरएशिया इंडिया के पायलटों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ए320 विमानों के बेड़े में हो रही वृद्धि के लिये चालक दल के पर्याप्त सदस्य हों।
नयी दिल्ली/ मुंबई, 10 अक्टूबर विमानन कंपनी विस्तार किफायती दर पर उड़ान सेवा देने वाली एयरएशिया इंडिया के पायलटों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ए320 विमानों के बेड़े में हो रही वृद्धि के लिये चालक दल के पर्याप्त सदस्य हों।
ये दोनों एयरलाइन टाटा समूह की हैं। ताजा कदम समूह की कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्यबल के बेहतर उपयोग की दिशा में प्रयास का संकेत है।
टाटा समूह के पास एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी है।
टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उद्यम विस्तार के पास 53 विमानों का बेड़ा है। इसमें 41 विमान ए320 और पांच ए321 हैं। एयरलाइन ने दिसंबर, 2023 तक विमानों की संख्या बढ़ाकर 70 करने की योजना बनायी है।
एयरएशिया इंडिया ए320 विमानों के बेड़े का परिचालन करती है।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘विस्तार ने बेड़े में शामिल होने वाले नये विमानों को देखते हुए प्रतिनियुक्ति आधार पर एयर एशिया से कुछ पायलट मांगे हैं। इस प्रस्ताव पर एयर एशिया ने सहमति जतायी है।’’
इस बारे में विस्तार और एयरएशिया इंडिया दोनों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, विस्तार एयरबस बेड़े का दायरा बढ़ा रही है लेकिन उसके पास विमानों के परिचालन के लिये पर्याप्त संख्या में पायलट नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)