विदेश की खबरें | चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट; पांच लोगों की मौत, आठ अन्य लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजधानी बीजिंग से पूर्व में स्थित लिओनिंग प्रांत के पानजिन शहर के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी में रविवार को हुए विस्फोट में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
राजधानी बीजिंग से पूर्व में स्थित लिओनिंग प्रांत के पानजिन शहर के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी में रविवार को हुए विस्फोट में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शामिल तस्वीरों में रासायनिक संयंत्र परिसर से आग की लपटें और काले धुएं का गुब्बार निकलता नजर आया।
पानशान काउंटी की सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय पर्यावरण विभाग क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव का आकलन कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि आग की लपटें इकाई से इतर नहीं फैलीं।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले चीन में अक्सर घातक औद्योगिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
उत्तरी बंदरगाह शहर तियांजिन में एक रासायनिक गोदाम में 2015 में हुए विस्फोट के बाद से सरकार ने कड़े सुरक्षा उपायों का वादा किया था। तियांजिन हादसे में 173 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर दमकल कर्मी और पुलिस अधिकारी थे। इस मामले में कई स्थानीय अधिकारियों पर सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)