जरुरी जानकारी | द्विपक्षीय संबंधों के लिए ‘‘ठोस परिणामों’’ की उम्मीद: ब्रिटेन यात्रा के बाद मंत्री पीयूष गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (अदिति खन्ना)

(अदिति खन्ना)

लंदन, 30 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस में संयुक्त व्यापारिक समारोह में ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा संपन्न की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय साझेदारी के लिए ठोस नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में गोयल के साथ ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के अलावा दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गज भी शामिल हुए।

इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास व कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में रेनॉल्ड्स और ब्रिटेन की चांसलर रेचेल रीव्स के साथ बंद कमरे में गहन बैठक हुई जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शीर्ष एजेंडे में शामिल रही।

गोयल ने मंगलवार को संयुक्त व्यापारिक समारोह के बाद कहा, ‘‘ ब्रिटेन के व्यापार एवं उद्योग मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ सभा को संबोधित किया और भारत-ब्रिटेन साझेदारी के उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन के हमारे भागीदारों के गर्मजोशी भरे और शानदार आतिथ्य के लिए मैं बेहद आभारी हूं। हम अपने साझा दृष्टिकोण के ठोस नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मुक्त व्यापार समझौते का कोई भी उल्लेख स्पष्ट रूप से नहीं किया गया। हालांकि, ब्रिटेन के मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शेष बचे मुद्दों पर सहमति बन जाने के साथ ही समझौता शीघ्र ही हो जाएगा।

गोयल ने मंगलवार को ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में रेनॉल्ड्स और रीव्स के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘ भारत-ब्रिटेन आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने तथा हमारी मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।’’

यह बैठक भारत-ब्रिटेन व्यापार गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करने के बाद हुई। इसमें दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गज तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने शिरकत की थी।

गोलमेज सम्मेलन के बाद गोयल ने कहा था, ‘‘ भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने और निवेश के अवसरों का विस्तार करने के अवसरों का उल्लेख किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\