नयी दिल्ली, 20 जून पेंट एवं कोटिंग्स बनाने वाली कंपनी एक्जो नोबल इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 23.11 प्रतिशत गिरकर 54.08 करोड़ रुपये पर आ गया है।
कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 70.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि आलोच्य तिमाही में परिचालन से प्राप्त राजस्व 17.61 प्रतिशत घटकर 581.27 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 705.58 करोड़ रुपये था।
कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ने कहा, "कोविड-19 के प्रकोप के कारण तिमाही के दौरान राजस्व और लाभ पर असर हुआ है।’’
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 514.42 करोड़ रुपये रहा, जो साल भर पहले की समान तिमाही के 621.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.20 प्रतिशत कम है।
पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.54 प्रतिशत बढ़कर 237.46 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष में यह 211 करोड़ रुपये था।
राजगोपाल ने कहा, "पूरे साल के दौरान कारोबारी लाभ में संरचनात्मक ढांचे और लागत कार्यों के कारण 18 प्रतिशत सुधार हुआ है।"
हालांकि, इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 8.79 प्रतिशत कम होकर 2,661.81 करोड़ रुपये पर आ गया। 2018-19 में यह 2,918.35 करोड़ रुपये रहा था।
इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिये 14 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY