देश की खबरें | पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने दो आरोपियों को पीट-पीट कर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना अंतर्गत कल्याणी मोड़ के समीप बुधवार को एक पूर्व सैनिक की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सासाराम, 15 नवंबर बिहार के रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना अंतर्गत कल्याणी मोड़ के समीप बुधवार को एक पूर्व सैनिक की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले पूर्व सैनिक की पहचान विजेंद्र सिंह (55) के तौर पर हुयी है और वह सूर्यपुरा थाने के नीमा गांव के रहने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विजेंद्र सिंह की हत्या कर भाग रहे तीन हमलावरों में से दो की भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, जबकि लोगों के हमले में एक अन्य हमलावर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि ये सभी पेशेवर अपराधी हैं।

उन्होंने बताया कि मृत अपराधियों की पहचान भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के जानटोला निवासी मिथिलेश कुमार (23) तथा जगदीशपुर थना क्षेत्र के कोढवा निवासी आदित्य कुमार (25) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब अपराधियों ने गोशलडीह गांव के समीप अपने को भीड़ से घिरा पाया तो उन्होंने गोली चला दी जिससे इस घटना में अंकित कुमार नामक युवक घायल हो गया ।

उन्होंने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने अपराधियों को पकड़ लाठी डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी जिससे तीनों अपराधी जख्मी हो गए। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच कर सभी को अस्पताल ले गई जिसमें चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसमें घायल आरोपी उपचराधीन है ।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें