विदेश की खबरें | ईयू ने फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीकों का ऑर्डर दोगुना किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईयू की कार्यकारी शाखा को कोरोना वायरस के टीके खरीदने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा था, लेकिन आयोग के इस कदम के बाद निंदा के स्वर धीमे पड़ सकते हैं।
ईयू की कार्यकारी शाखा को कोरोना वायरस के टीके खरीदने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा था, लेकिन आयोग के इस कदम के बाद निंदा के स्वर धीमे पड़ सकते हैं।
यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उरसुला वोन डेर लेयेन ने शुक्रवार को ब्रसेल्स में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यह समझौता 27 देशों के संगठन द्वारा पहले ऑर्डर की गई खुराक की मात्रा दोगुना कर देगा।
ईयू आयोग ने बाद में एक विस्तृत बयान में कहा कि आयोग ने अतिरिक्त 10 लाख खुराक हासिल करने के विकल्प के साथ, टीके की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक खरीदने का सदस्य देशों को प्रस्ताव दिया है ।
ईयू ने कहा, ‘‘इस समझौते से ईयू को इस टीके की 60 करोड़ खुराक खरीदने में मदद मिलेगी। अतिरिक्त खुराक 2021 की दूसरी तिमाही की शुरुआत से मुहैया कराई जाएगी।’’
वोन डेर लेयेन ने कहा कि मोडेर्ना के साथ हुए समझौते और पुराने समझौते को मिलाकर ईयू के पास अब 38 लाख लोगों को टीका लगाने की क्षमता हेागी, जो ईयू की जनसंख्या के 80 प्रतिशत से अधिक है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)