जरुरी जानकारी | एप्सिलॉन 9,000 करोड़ रुपये के निवेश से कर्नाटक में एनोड संयंत्र लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैटरी सामग्री विनिर्माता एप्सिलॉन एडवांस्ड मैटेरियल्स कर्नाटक में 9,000 करोड़ रुपये की लागत से 90,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला एनोड संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर बैटरी सामग्री विनिर्माता एप्सिलॉन एडवांस्ड मैटेरियल्स कर्नाटक में 9,000 करोड़ रुपये की लागत से 90,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला एनोड संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एप्सिलॉन समूह के प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा ने कहा कि इस संयंत्र में निवेश दो चरणों में होगा। पहले चरण में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और शेष 5,000 करोड़ रुपये दूसरे चरण में लगाए जाएंगे।

हांडा ने कहा, ‘‘ऐसे में हम 2026 की चौथी तिमाही तक भारत में 30,000 टन के एनोड संयंत्र के बारे में सोच रहे हैं, जिसपर लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस संयंत्र की क्षमता को 2031 तक बढ़ाकर 90,000 टन किया जाएगा। इस तरह अगले आठ साल में हमारे सालाना कारोबार के लिए कुल पूंजीगत व्यय 9,000 करोड़ रुपये है।’’

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ भारतीय सेल निर्माता कंपनियों को देश में बैटरी संयंत्र स्थापित करने की जरूरत है। एप्सिलॉन उत्पाद इन सेल कंपनियों के लिए एनोड और कैथोड सामग्री के टिकाऊ और विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

इस तरह, एप्सिलॉन देश में कच्चे माल के प्रसंस्करण पारिस्थितिकी तंत्र और यहां तक ​​कि वैश्विक मांग के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हांडा ने कहा कि कंपनी अगले छह से आठ महीनों में संयंत्र के लिए भूमि पूजन समारोह की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि संयंत्र के निर्माण में डेढ़ साल का समय लगेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘हमारा विचार 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक बाजार में आपूर्ति शुरू करने का है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\