खेल की खबरें | इंग्लैंड के क्रिकेटरों को आश्वासन, दक्षिण अफ्रीका दौरा खटाई में नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अधिकारी अभी इसे लेकर स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछले सप्ताह समूचे बोर्ड ने कुप्रबंधन और अनियमितता की जांच के बीच इस्तीफा दे दिया था ।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अधिकारी अभी इसे लेकर स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछले सप्ताह समूचे बोर्ड ने कुप्रबंधन और अनियमितता की जांच के बीच इस्तीफा दे दिया था ।
खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नकार दिया । अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दखल नहीं दिया है लेकिन सीएसए में राजनीतिक दखल होने पर वह दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर सकती है ।
यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने कहा कि सीएसए में जारी मसले को देखते हुए उन्हें दौरा रद्द होने की आशंका लग रही है ।
उन्होंने एक वीडियो कॉल में कहा ,‘‘ पता नहीं आगे क्या होगा । वैसे इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने सभी खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि दौरा होगा और सभी को सूचना दी जायेगी ।’’
इंग्लैंड के क्रिकेटरों को दक्षिण अफ्रीका में दस दिन पृथकवास में रहना होगा ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)