खेल की खबरें | नाइजीरिया को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह प्री क्वार्टर मुकाबला नियमित और अतिरिक्त समय के बाद गोल रहित बराबर था जिससे नाइजीरिया के पास नौ प्रयास में महिला फुटबॉल विश्व कप में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का मौका था।

यह प्री क्वार्टर मुकाबला नियमित और अतिरिक्त समय के बाद गोल रहित बराबर था जिससे नाइजीरिया के पास नौ प्रयास में महिला फुटबॉल विश्व कप में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का मौका था।

लेकिन यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पेनल्टी किक में 4-2 से जीत दर्ज की।

स्वीडन ने रविवार को पेनल्टी शूटआउट में गत चैंपियन अमेरिका को हराकर बाहर कर दिया था जिससे इंग्लैंड खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है।

इंग्लैंड को हालांकि नाइजीरिया के डिफेंस के खिलाफ मौके बनाने के लिए जूझना पड़ा।

इंग्लैंड की मुसीबत निर्धारित समय का खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले तब और बढ़ गई जब स्टार फारवर्ड लॉरेन को वीएआर (वीडियो सहायक रैफरी) समीक्षा के बाद लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।

डिफेंडर मिशेल एलोजी के खिलाफ फाउल के बाद रैफरी मेलिसा बोर्जास ने शुरुआत में लॉरेन को पीला कार्ड दिखाया था लेकिन बाद में उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया क्योंकि रीप्ले में दिखा कि इंग्लैंड की खिलाड़ी ने दोबारा खड़ा होने पर डिफेंडर पर पैर रखकर हिंसक व्यवहार किया था।

ब्रिटिश मीडिया ने तुरंत इसकी तुलना फ्रांस में 1998 विश्व कप में अर्जेंटीना के डिएगो शिमोन को किक करने के लिए डेविड बेकहम के लाल कार्ड से की। लाल कार्ड का मतलब है कि लॉरेन कम से कम एक मैच नहीं खेल पाएंगी।

इंग्लैंड शनिवार को सिडनी में होने वाले क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया और जमैका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\