देश की खबरें | प्रवर्तन एजेंसी को तस्करी के सभी माध्यमों को नष्ट करने का लक्ष्य रखना चाहिए : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जोर देते हुए कहा कि मादक पदार्थों को जब्त किये जाने भर से देश मादक पदार्थों से मुक्त नहीं हो जाएगा, बल्कि प्रवर्तन एजेंसी को तस्करों और अंतिम उपभोक्ता के बीच इसके माध्यमों को नष्ट करने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।

गुवाहाटी, आठ अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जोर देते हुए कहा कि मादक पदार्थों को जब्त किये जाने भर से देश मादक पदार्थों से मुक्त नहीं हो जाएगा, बल्कि प्रवर्तन एजेंसी को तस्करों और अंतिम उपभोक्ता के बीच इसके माध्यमों को नष्ट करने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।

‘मादक पदार्थ तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर यहां क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है जब मादक पदार्थों की तस्करी और इससे संबद्ध सभी माध्यमों को नष्ट कर दिया जाए क्योंकि उग्रवाद, हथियारों की तस्करी तथा तस्करी से जुड़ी अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियां तस्करी से संबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हथियारों की तस्करी के साथ उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’’

शाह ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसी को तस्करों और अंतिम उपभोक्ता के बीच सभी माध्यमों को नष्ट करने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कानून प्रवर्तन, स्वास्थ्य, राजस्व और समाज कल्याण विभागों से आग्रह किया कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए द्विआयामी रुख अपनाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें तस्करों के प्रति कठोर होना होगा और साथ ही पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता बरतनी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\