देश की खबरें | निजी कंपनी का कर्मचारी महिला सहयोगियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के एक निजी कंपनी के कर्मचारी को अपनी महिला मित्र सहित अन्य महिला सहयोगियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु, 30 नवंबर बेंगलुरु के एक निजी कंपनी के कर्मचारी को अपनी महिला मित्र सहित अन्य महिला सहयोगियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आदित्य संतोष ने अपने मोबाइल फोन में कई महिलाओं की 13,000 से अधिक निर्वस्त्र तस्वीरें ‘स्टोर’ की हुई थीं। इन तस्वीरों में उसकी महिला सहयोगियों की भी तस्वीरें थीं और वह तस्वीरों से छेड़छाड़ करता था।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के वकील की ओर से 23 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद बेंगलुरु में साइबर अपराध पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि संतोष के अपनी महिला सहयोगी के साथ चार माह से संबंध थे और उसने उनके अंतरंग पलों की तस्वीरें कथित तौर पर ली थीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की महिला मित्र ने इन तस्वीरों को डिलीट करने के लिए एक दिन उसका फोन बिना बताए ले लिया । फोन की ‘गैलरी’ में वह यह देख कर हैरान रह गई कि उसमें कई महिलाओं की निर्वस्त्र तस्वीरें हैं तथा आरोपी ने अन्य महिला सहयोगियों की तस्वीरों से भी छेड़छाड़ की है।

आरोपी की महिला मित्र ने इसकी सूचना कार्यालय के कर्मचारियों को दी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने अपने आनंद के लिए तस्वीरों से छेड़छाड़ की।

पुलिस ने बताया कि संतोष पिछले पांच महीनों से कंपनी में ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में काम कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने ये तस्वीरें किसी से साझा तो नहीं की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त