देश की खबरें | मुंबई में बुजुर्ग महिला ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी का शिकार, 3.80 करोड़ रुपये गंवाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में साइबर जालसाजों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर 77 वर्षीय महिला को एक महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और उनसे 3.8 करोड़ रुपये अपने खातों में हस्तांतरित करा लिए।

मुंबई, 27 नवंबर मुंबई में साइबर जालसाजों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर 77 वर्षीय महिला को एक महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और उनसे 3.8 करोड़ रुपये अपने खातों में हस्तांतरित करा लिए।

पुलिस के अनुसार जालसाजों ने दावा किया कि महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल धनशोधन मामले में किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना एक माह पुरानी है। एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल करके बुजुर्ग महिला से कहा कि उनके द्वारा ताइवान भेजे गए पार्सल में एमडीएमए ड्रग्स, पांच पासपोर्ट, एक बैंक कार्ड और कपड़े हैं, इस पर महिला ने कहा कि उसने तो कोई पार्सल नहीं भेजा।

महिला अपने पति के साथ दक्षिण मुंबई में रहती है। उनके पति सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने महिला को डरा-धमका कर उससे विभिन्न बैंक खातों में 3.8 करोड़ रुपये हस्तांतरित कराए।

उन्होंने बताया कि महिला ने घटना की जानकारी विदेश में रहने वाली अपनी बेटी को दी।

महिला की बेटी ने उन्हें तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने उन छह बैंक खातों पर रोक लगा दी जिनमें धन हस्तांतरित किया गया था। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड