देश की खबरें | राजस्थान में पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन राज्य में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन राज्य में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में पहले दिन सात उम्मीदवारों ने गंगानगर, गढ़ी, भीलवाड़ा, बहरोड़, बानसूर, नोखा और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक नामांकन पत्र तथा घाटोल विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवम्बर है और रविवार पांच नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी और नामांकन प्रपत्रों की जांच सात नवम्बर को की जाएगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख नौ नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा एवं मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।

गुप्ता ने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\