जरुरी जानकारी | ईईएसएल उपलब्ध कराएगी सस्ती दर पर इंडक्शन चूल्हा, प्रेशर कुकर: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) जल्दी ही पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम (नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लीन कुकिंग) शुरू करेगी। इसके तहत ग्राहकों को सस्ती दर पर ‘इंडक्शन’ चूल्हा और ‘इंडक्शन प्रेशर कुकर’ उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मई सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) जल्दी ही पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम (नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लीन कुकिंग) शुरू करेगी। इसके तहत ग्राहकों को सस्ती दर पर ‘इंडक्शन’ चूल्हा और ‘इंडक्शन प्रेशर कुकर’ उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि देश के अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां एलपीजी को पहुंचाने में कठिनाई आती है जबकि वहां बिजली पहुंच चुकी है। मुख्य रूप से उन इलाकों को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ईईएसएल अब पर्यावरण अनुकूल तरीके से खाना पकाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इसमें ग्राहकों को सस्ती दर पर बिजली से चलने वाला ‘इंडक्शन’ चूल्हा और ‘इंडक्शन प्रेशर कुकर’ उपलब्ध कराया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन प्रेशर कुकर मौजूदा बाजार मूल्य से 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं। इस बारे में राज्यों के साथ भी बातचीत हुई है।

ईईएसएल ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसमें सस्ती दर पर एलईडी उपलब्ध कराने का उजाला कार्यक्रम, स्मार्ट मीटर कार्यक्रम, इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने का कार्यक्रम शामिल हैं।

ईईएसएल अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं से सालाना 52 अरब यूनिट बिजली खपत में कमी लाने में मदद मिली है। साथ ही सालाना 11,200 मेगावॉट बिजली मांग को कम करने तथा 4.55 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\