जरुरी जानकारी | ईडी का ऑनलाइन गेमिंग कंपनी पर छापा, 68 करोड़ रुपये की जमा जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशायालय (ईडी) ने एक गेमिंग कंपनी और उससे संबंधित इकाइयों पर छापेमारी के बाद 68 करोड़ रुपये की राशि जब्त (फ्रीज) की है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर प्रवर्तन निदेशायालय (ईडी) ने एक गेमिंग कंपनी और उससे संबंधित इकाइयों पर छापेमारी के बाद 68 करोड़ रुपये की राशि जब्त (फ्रीज) की है।

एक मोबाइल गेमिंग कंपनी द्वारा कथित तौर पर बच्चों समेत कई लोगों से धोखाधड़ी से पैसा लेने और धन को सिंगापुर भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने धन शोधन जांच के तहत कोडा पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीपीआईपीएल) के तीन परिसरों की तलाशी ली।

ईडी के अनुसार, कंपनी ने अबतक 2,850 करोड़ रुपये जुटाए और इसमें से कर समेत मामूली मुनाफा रखकर 2,265 करोड़ रुपये भारत के ‘बाहर’ भेज दिए गए।

प्रवर्तन निदेशायालय ने बताया कि कंपनी गरेना, फ्री फायर, तीन पत्ती गोल्ड, कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे मोबाईल गेम का संचालन करती है।

बयान के अनुसार, कई पुलिस प्राथमिकी और गेमिंग पोर्टल्स चलाने वाले गेमर्स और कुछ अन्य मामलों पर भी संज्ञान लेने के बाद कंपनी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था।

ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरेना और कोडा पेमेंट्स इंडिया जैसे गेम डेवलपर्स ने ‘जानबूझकर’ भुगतान तंत्र को इस तरह से तैयार किया कि पहले सफल लेनदेन के बाद, गेम की तरफ से एक अधिसूचना आती है....जो बिना किसी प्रमाणीकरण के अगली बार भी भुगतान करने की अनुमति मांगती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें