देश की खबरें | जम्मू में 1.92 करोड़ रुपये में घर बेचने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को 1.92 करोड़ रुपये का घर बेचने का झांसा देकर चूना लगाने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जम्मू, छह मार्च जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को 1.92 करोड़ रुपये का घर बेचने का झांसा देकर चूना लगाने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा ने राकेश कुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता और चम्पा देवी के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यहां के गांधी नगर क्षेत्र में एक कनाल भूमि पर बने एक मकान को 1.92 करोड़ रुपये में बेचने का झांसा एक व्यक्ति को दिया और उसके साथ झूठा करार किया।

सरदारी लाल गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि राकेश और रविंद्र ने उनकी मुलाकात चम्पा देवी से कराई, जो घर बेचना चाहती थी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 1.92 करोड़ रुपये में घर खरीदने की इच्छा जताई और आरोपियों ने सरदारी लाल से कहा कि पूरे पैसे मिलने के बाद दस्तावेज दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पैसे ले लिए।

उन्होंने कहा कि इस बीच सरदारी लाल लंबे समय के लिए बीमार पड़ गया और ठीक होने के बाद उसने घर के कागजात मांगे और खरीद की प्रकिया पूरी करने को कहा, इस पर आरोपियों ने बहाना बनाना शुरू कर दिया।

इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपियों ने उक्त संपत्ति किसी और के नाम कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर जम्मू अपराध शाखा ने कानूनी करवाई शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\