देश की खबरें | अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण सीयूईटी-यूजी के परीक्षा दिवसों को चार दिन और गया बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी के दिनों को कम से कम चार दिन और बढ़ाया है।

नयी दिल्ली, 16 मई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी के दिनों को कम से कम चार दिन और बढ़ाया है।

साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी की दूसरे संस्करण की परीक्षा 21 से 31 मई के बीच आयोजित होनी है।

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पराशर ने कहा, ‘‘कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के वास्ते सीयूईटी परीक्षाएं अब एक और दो जून तथा पांच और छह जून को भी होगी। सात और आठ जून को दो ‘रिज़र्व’ (आरक्षित) दिन रखे गए हैं। आने वाले दिनों में एनटीए इन अतिरिक्त दिनों के लिए ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी करेगा।’’

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’, ‘एडमिट कार्ड’ के बराबर नहीं है।

इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए करीब 14 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

सीयूईटी-यूजी के पहले साल (2022 में) 12.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने आवेदन जमा किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\