देश की खबरें | डीयू देश का सबसे सफल विवि लेकिन काफी कुछ किया जाना बाकी : हरदीप पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश में सबसे सफल ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ है लेकिन काफी कुछ किया जाना अभी बाकी है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश में सबसे सफल ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ है लेकिन काफी कुछ किया जाना अभी बाकी है।

विश्वविद्यालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में पढ़ाई के अपने दिनों को याद किया और कहा कि एक अच्छा संस्थान उसकी छात्र इकाई द्वारा परिभाषित किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘महान संस्थान महान फैकल्टी सदस्यों से बनते हैं। एक अच्छा संस्थान उसकी छात्र इकाई द्वारा परिभाषित किया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली विश्वविद्यालय देश में सबसे सफल विश्वविद्यालय है। यह सबसे सफल उत्कृष्टता केंद्र है लेकिन और बहुत कुछ किया जा सकता है।’’

पुरी द्वारा संपादित ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी : सेलीब्रेटिंग 100 ग्लोरियस ईयर्स’ विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों और संकाय सदस्यों के व्यक्तिगत आख्यानों का संग्रह हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, किरेन रीजीजू, दिनेश सिंह, मीनाक्षी गोपीनाथ, शशि थरूर, बिबेक देबरॉय, इम्तियाज अली, रायन करंजावाला, संजीव सान्याल, अर्नब गोस्वामी, धनंजय वाई चंद्रचूड़, लक्ष्मी पुरी, नमिता गोखले और विजय शेखर शर्मा शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दिनेश सिंह, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी, वकील रायन करंजावाला, लेखिका नमिता गोखले और फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात