देश की खबरें | डीएसपी हत्याकांड: हरियाणा में पुलिस ने रोहिग्या शिविरों में चलाया तलाशी अभियान, 30 वाहन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को यहां रोहिंग्या शिविरों में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया और हरियाणा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह की मौत की जांच के तहत सत्यापन के उद्देश्य से 30 वाहनों को जब्त किया।

नूंह (हरियाणा), 26 जुलाई हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को यहां रोहिंग्या शिविरों में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया और हरियाणा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह की मौत की जांच के तहत सत्यापन के उद्देश्य से 30 वाहनों को जब्त किया।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

यह छापेमारी अवैध खनन की जांच कर रहे हरियाणा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह की हत्या की पृष्ठभूमि में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (नूंह) वरुण सिंगला ने कहा, “हमारे पास रोहिंग्याओं का सारा डेटाबेस है और हमने उनके शिविरों में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि इन शिविरों में कोई गलत तत्व पनाह नहीं ले रहा है। अपराधियों, खासकर जिले में अवैध खनन में शामिल तत्वों को पकड़ने के लिये हमारी छापेमारी जारी रहेगी।’’

डीएसपी की हत्या के मद्देनजर जिले के अन्य हिस्सों में इस तरह के तलाशी अभियान के बारे में बात करते हुए सिंगला ने कहा कि उन्होंने अब तक 33 गांवों में अभियान चलाया है और 361 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, नूंह, शाहपुर नंगली, पुन्हाना, चंदेनी और फिरोजपुर नमक में स्थित रोहिंग्या शिविरों में मंगलवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, जहां पिछले कई महीनों से कुल 1,771 रोहिंग्या रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\