देश की खबरें | जम्मू में वर्षा के साथ खत्म हुआ शुष्क मौसम का दौर, दिन के तापमान में भारी गिरावट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 15 नवंबर दो महीने तक मौसम शुष्क रहने के बाद जम्मू के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को वर्षा हुई लेकिन सीजन के इस हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे चले जाने से यह क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुगल रोड पर पीर पंजाल समेत ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की भी खबरें हैं। मुगल रोड, कश्मीर और देश को जोड़ने वाला एक वैकल्पिक मार्ग है जो रविवार को दूसरे दिन भी बंद रहा।

यह भी पढ़े | Bihar: नई सरकार में हो सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा- पार्टी कर रही है विचार.

अधिकारियों के अनुसार सुबह से बादल छाये रहने के बाद जम्मू के ज्यादातर हिस्सों में दोपहर के पश्चात वर्षा हुई और इसी के साथ लंबा शुष्क दौर खत्म हो गया।

एक यातायात अधिकारी ने बताया कि जम्मू के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड ऊंचाई वाले क्षेत्र पीर की गली समेत विभिन्न स्थानों पर बर्फ जम जाने के कारण दूसरे दिन भी बंद ही रहा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के कर्नाटक में आज 1,565 नए मामले पाए गए, 21 की मौत: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल मुगल रोड बर्फ जमा हो जाने के कारण बंद है। मौसम में सुधार और बर्फ हटने के बाद ही ताजे फलों से लदे वाहनों को कल (सोमवार) से शोपियां से पुंछ की ओर जाने दिया जाएगा। किसी भी अन्य वाहन या पैदल यात्रियों को आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ’’

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के इस हिस्से में सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार रात का तापमान 14.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

प्रवक्ता ने कहा कि 17 नवंबर से मौसम में क्रमिक सुधार आने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)