जरुरी जानकारी | दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी की तारीख बढ़ाकर 25 जून की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को स्पेक्ट्रम नीलामी 19 दिन आगे बढ़ाकर 25 जून कर दी है। विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, चार जून दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को स्पेक्ट्रम नीलामी 19 दिन आगे बढ़ाकर 25 जून कर दी है। विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है।

बोली के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले नोटिस में किए गए संशोधन के अनुसार, ‘‘लाइव नीलामी की शुरुआत की नई तारीख छह जून से बदलकर 25 जून कर दी गई है।’’

सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए लगभग 96,317 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी।

नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में उपलब्ध सभी स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं।

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 3,000 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बयाना राशि जमा की है। इससे कंपनी अधिकतम रेडियो तरंगों के लिए बोली लगा सकेगी।

बोलीदाता के लिए पूर्व-पात्रता विवरण के अनुसार, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा जमा की है।

कंपनियों को जमा की गई बयाना राशि के आधार पर अंक मिलते हैं। इसके आधार पर वे अपनी इच्छा के अनुसार सर्किल की संख्या और स्पेक्ट्रम की मात्रा के लिए बोली लगा सकेंगी। उच्च अंक का मतलब बोली लगाने की उच्च क्षमता है।

स्पेक्ट्रम 20 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा और सफल बोलीदाताओं को 20 समान सालाना किस्तों में भुगतान करने की सुविधा होगी।

दूरसंचार विभाग ने आगामी नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम 10 साल की अवधि के बाद वापस करने का विकल्प प्रदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल