खेल की खबरें | डोर्टमंड की लेपजिग के खिलाफ जीत से बायर्न म्यूनिख ने लगातार नौवां खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेपजिग इस शिकस्त के बाद अब बायर्न म्यूनिख को पीछे नहीं छोड़ सकती जिसने सात अंक की बढ़त बना रखी है जबकि अब सिर्फ दो दौर का खेल बाकी है।

लेपजिग इस शिकस्त के बाद अब बायर्न म्यूनिख को पीछे नहीं छोड़ सकती जिसने सात अंक की बढ़त बना रखी है जबकि अब सिर्फ दो दौर का खेल बाकी है।

डोर्टमंड के लिए जेडन सांचो (51वें और 87वें) ने दो गोल दागे जबकि कप्तान मार्को रुइस (सातवें मिनट) ने एक गोल किया।

लेपजिग की ओर से लुकास क्लोस्टरमैन (63वें मिनट) और हवांग ही चेन (77वें मिनट) ने गोल दागे।

बायर्न का यह 30वां बुंदेसलीगा खिताब और जर्मन चैंपियनशिप का 31वां खिताब है जिसमें 1932 का खिताब भी शामिल है। बुंदेसलीगा 1963 में शुरू हुई थी और बायर्न ने अपने बाकी सभी खिताब 1965 में इस शीर्ष लीग में जगह बनाने के बाद जीते।

इस जीत से डोर्टमंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है और उसने चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी है। एनरिच फ्रेंकफर्ट की टीम हालांकि रविवार को मेंज को हराकर दोबारा चौथे स्थान पर पहुंच सकती है।

डोर्टमंड और लेपजिंग की टीमें गुरुवार को जर्मन कप फाइनल में एक बार फिर आमने सामने होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\