देश की खबरें | घरेलू हिंसा अधिनियम: स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के लिए न्यायालय ने की राज्यों की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने घरेलू हिंसा से संबंधित कानून के कार्यान्वयन के बारे में स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आलोचना की और उन्हें जुर्माने के तौर पर 5,000 रुपये का भुगतान करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने घरेलू हिंसा से संबंधित कानून के कार्यान्वयन के बारे में स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आलोचना की और उन्हें जुर्माने के तौर पर 5,000 रुपये का भुगतान करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ से याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं की है।

पीठ ने कहा, “संबंधित राज्यों के वकीलों ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगा है। इसलिए, उन्हें उच्चतम न्यायालय मध्यस्थता केंद्र को 5,000 रुपये जुर्माने का भुगतान करके स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार और सप्ताह दिए जाते हैं।”

पीठ ने कहा कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और असम ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। केंद्र शासित प्रदेशों दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा लक्षद्वीप ने भी स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं की।

न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, “5,000 रुपये का भुगतान करें और रिपोर्ट दाखिल करें। यदि आप रिपोर्ट दाखिल नहीं करते हैं, तो अगली बार जुर्माना दोगुना हो जाएगा।

पीठ ने मामले को 25 मार्च के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

शीर्ष अदालत ने दो दिसंबर 2024 के आदेश में कहा था कि घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के कार्यान्वयन के संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाए।

इससे पहले 17 जनवरी को शीर्ष अदालत ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का समय 14 फरवरी तक बढ़ा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Gujarat: सोशल मीडिया पर महिला बनकर की शादी, सच सामने आने पर पति ने की 'पत्नी' की हत्या, राजकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी