देश की खबरें | बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति की खुदकुशी के पीछे हो सकता है घरेलू विवाद : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को कहा कि अपने तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले व्यक्ति ने हो सकता है घरेलू समस्याओं की वजह से यह कदम उठाया हो।
पालघर, 28 जून महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को कहा कि अपने तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले व्यक्ति ने हो सकता है घरेलू समस्याओं की वजह से यह कदम उठाया हो।
पुलिस के अनुसार शनिवार को यहां नालासोपारा के बाबुल पाड़ा इलाके में कलियास परमार (35) ने अपने घर में 12 साल के बेटे तथा आठ एवं तीन साल की दो बेटियों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
यह भी पढ़े | दिल्ली: बिजली उत्पादकों पर डिस्कॉम का बकाया 63 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये.
जिला पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि परमार के घर के पास ही रह रहे उसके पिता के अनुसार उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर चली गयी थी।
शिंदे ने बताया कि शनिवार को परमार ने किसी के फेसबुक एकाउंट पर अपनी पत्नी की तस्वीर देखी और वह उसके बाद से परेशान हो गया। अधिकारी के अनुसार संभवत: इसी बात से उसने यह कदम उठा लिया हो।
यह भी पढ़े | लुधियाना में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या और घरेलू हिंसा के मामले बढ़े: डीसीपी अखिल चौधरी.
पुलिस ने वह चाकू बरामद कर लिया है जिसका परमार ने बच्चे की हत्या और आत्महत्या के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किया।
शिंदे ने बताया कि परमार ने शुरू में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन जब वह असफल रहा तब उसने कथित रूप से अपना भी गला काट लिया।
परमार के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम चार बजे चाय के लिए उसे बुलाने गये थे लेकिन उसने उनसे कहा था कि वह बाद में आयेगा। लेकिन जब रात आठ बजे परमार के पिता अपने बेटे के घर गये तो उन्होंने मकान अंदर से बंद पाया।
अधिकारी के अनुसार अंदर से कोई जवाब नहीं पाकर परमार के पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अपने बेटे एवं पोते-पोतियों को मृत पाया।
शिंदे के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)