देश की खबरें | द्रमुक ने 2021 चुनावों से पहले 75 दिवसीय अभियान की शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक युवा इकाई के नेता उधयनिधि स्टालिन ने अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के 75 दिवसीय अभियान की शुरुआत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवरुर (तमिलनाडु), 20 नवम्बर द्रमुक युवा इकाई के नेता उधयनिधि स्टालिन ने अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के 75 दिवसीय अभियान की शुरुआत की।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के पुत्र उधयनिधि ने यहां पार्टी के दिवंगत नेता एम करूणानिधि के जन्मस्थल तिरुक्कुवलई से अभियान की शुरूआत की।

यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद के बाद अब COVID-19 के कारण सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू.

उधयनिधि ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपने पिता के संदेश ‘‘तमिलनाडु में व्याप्त अंधेरे को खत्म करना’’ को राज्य के विभिन्न हिस्सों में ले जाने का अभियान शुरू किया है।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। यह अभियान सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ गोवा पहुंची.

द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की महिला इकाई की नेता और लोकसभा सांसद कनिमोझी, पूर्व मंत्रियों के पोनमुडी और आई पेरियासामी और अन्य अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे।

चेन्नई में द्रमुक नेता के एन नेहरू ने कहा कि पार्टी के 15 वरिष्ठ नेता 75 दिनों में 1,500 बैठकों को संबोधित करेंगे जबकि स्टालिन के जनवरी में अभियान में शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now