खेल की खबरें | जोकोविच एडीलेड इंटरनेशनल सेमीफाइनल में , मुकाबला मेदवेदेव से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जा रहे इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव ने रूस के ही कारेन खाचानोव को 6 . 3, 6 . 3 से हराया।
आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जा रहे इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव ने रूस के ही कारेन खाचानोव को 6 . 3, 6 . 3 से हराया।
जोकोविच कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेल सके थे ।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा ने छठी वरीयता प्राप्त जानिक सिनेर को 7 . 5, 6 . 1 से मात दी । वहीं जापान के योशिहितो निशिओका ने आस्ट्रेलिया के एलेक्सेइ पोपिरिन को हराया ।
महिला वर्ग में क्वालीफायर लिंडा नोस्कोवा ने दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को मात दी । चेक गणराज्य की नोस्कोवा ने 6 . 4, 6 . 7, 7 . 6 से जीत दर्ज की ।
दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने मरकेटा वोंड्रूसोवा को 6 . 3, 7 . 5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)