विदेश की खबरें | जापान में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी वायुसेना के विमान का मलबा गोताखोरों ने खोजा, तीन शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी वायुसेना का सीवी-22 ओस्प्रे विमान पिछले सप्ताह बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, यह विमान प्रशिक्षण अभियान पर था और इसमें चालक दल के आठ अमेरिकी सदस्य मौजूद थे।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी वायुसेना का सीवी-22 ओस्प्रे विमान पिछले सप्ताह बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, यह विमान प्रशिक्षण अभियान पर था और इसमें चालक दल के आठ अमेरिकी सदस्य मौजूद थे।
एयरफोर्स स्पेशल ऑपरेशंस कमांड ने बताया कि आज चालक दल के पांच सदस्यों के शव दिखे जिनमें से दो को बरामद कर लिया गया है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। अब तक कुल तीन शव बरामद हुए हैं।
इसने कहा कि अमेरिका और जापान के संयुक्त तलाश अभियान में मलबे से चालक दल के तीन अन्य सदस्यों के शव बरामद करने के लिए अभियान जारी है।
कमांड ने कहा कि चालक दल के दो अन्य सदस्य अब भी लापता हैं जिनकी खोज के लिए तलाश अभियान जारी है।
इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि प्रमुख लक्ष्य वायुसैनिकों के शवों को वापस घर लाने और उनके परिजनों की देखभाल करने का है।
उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान सार्जेंट जैकब गलिहर के तौर पर हुई है। उसका शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। वह मैसाचुसेट्स का रहने वाला था।
जापानी नौसेना के अधिकारियों ने संबंधित खबर की पुष्टि करने से इनकार किया और कहा कि वे अमेरिका की सहमति के बिना विवरण जारी नहीं कर सकते।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)