देश की खबरें | दिलीप घोष ने बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक को चुनौती दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने सोमवार को राज्य के मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक को चुनौती दी कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए कोई भी सीट चुन लें, भगवा पार्टी उन्हें हरा देगी।

इसपर तृणमूल कांग्रेस की उत्तरी 24 परगना जिला इकाई के अध्यक्ष मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी जिले में सभी 33 सीट जीतेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में आज 3012 नए केस पाए, 53 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तरी 24 परगना जिले के हावड़ा से तृणमूल विधायक मलिक ने कहा, ‘‘हम देखते हैं कि वह कितने ताकतवर हैं। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि भाजपा इस जिले में एक भी सीट नहीं निकाल पाएगी। भाजपा यहां कुल 33 में से एक भी सीट नहीं जीत नहीं पाएगी।’’

भाजपा नेता ने उत्तरी 24 परगना के जिला मुख्यालय बारासात में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | Vasan Eye Care Founder Arun Dies: वासन आई केयर के संस्थापक एएम अरुण का कार्डियाक अरेस्ट से निधन.

घोष ने कहा कि भाजपा जिले के हर बूथ पर एजेंट नियुक्त करेगी।

इसपर मलिक ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तरी 24 परगना में 9000 बूथों में 1000 पर भी अपना एजेंट नहीं लगा पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)