देश की खबरें | उद्धव के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक नीतेश राणे के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने के दौरान कथित रूप से अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर भाजपा विधायक नीतेश राणे के विरुद्ध बुधवार को यहां प्रदर्शन किया।

पुणे, 12 जुलाई ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने के दौरान कथित रूप से अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर भाजपा विधायक नीतेश राणे के विरुद्ध बुधवार को यहां प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की। इस समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ‘‘राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए एक अवज्ञाकारी शब्द का इस्तेमाल किया जो हमारी सामाजिक पहचान है। हम इस पोस्ट के लिए राणे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।’’

वे राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार से बंदगार्डन थाने के बाहर बैठे हैं। उनका आरोप है कि बुधवार को पुलिस ने उनकी मांग पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें वहां से हट जाने के लिए बाध्य किया।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय क्षेत्र) स्मारत्ना पाटिल ने बताया कि शुरू में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ‘पाल्खी ’ (धार्मिक जुलूस) के लिए रास्ता देने को कहा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ लेकिन पाल्खी गुजर जाने के बाद उन्होंने सड़क जाम करना शुरू कर दिया जिससे हम उन्हें हिरासत में लेने के लिए बाध्य हुए।’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि 20-25 प्रदर्शनकारियों में महज तीन ही ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं तथा अन्य एक राजनीतिक संगठन से थे।

थाने के अधिकारी ने कहा कि विधायक के विरूद्ध प्रदर्शनकारियों का आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें