जरुरी जानकारी | सीतारमण से एनआरआई, ओसीआई को भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की इजाजत देने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवासी भारतीयों की एक प्रमुख संस्था एफआईआईडीएस ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्डधारकों को भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करने की इजाजत दी जाए।

वाशिंगटन, 26 अप्रैल प्रवासी भारतीयों की एक प्रमुख संस्था एफआईआईडीएस ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्डधारकों को भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करने की इजाजत दी जाए।

फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस), अमेरिका ने कहा कि इस तरह के कदम से वैश्विक भारतीय समुदाय के निवेश से भारतीय अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा।

एफआईआईडीएस एक अमेरिका स्थित संस्थान है, जो भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठक में भाग लेने के बाद इस समय वेस्ट कोस्ट में हैं।

एफआईआईडीएस ने सीतारमण को दिए अपने ज्ञापन में कहा कि हाल के एक सर्वेक्षण में प्रवासी भारतीय समुदाय के 88 फीसदी लोगों ने इस कदम का समर्थन किया था।

संस्थान ने दोहरा कराधान अपवंचन समझौते (डीटीएए) के विस्तार का आग्रह भी किया, ताकि भारत में हुई आय पर अमेरिका में कर देने से बचा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें