जरुरी जानकारी | सेल-45 के दौरान सभी श्रेणियों की चाय की मांग में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीलामी के जरिये होने वाली चाय की बिक्री के दौरान सभी श्रेणियों की चाय की मांग में तेजी का रुझान देखा गया जिसमें खरीदार अपनी पसंदीदा चाय श्रेणी के लिए अधिक कीमत देने को तैयार दिखे।

कोलकाता, 12 नवंबर नीलामी के जरिये होने वाली चाय की बिक्री के दौरान सभी श्रेणियों की चाय की मांग में तेजी का रुझान देखा गया जिसमें खरीदार अपनी पसंदीदा चाय श्रेणी के लिए अधिक कीमत देने को तैयार दिखे।

कलकत्ता चाय कारोबारी संघ के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बिक्री-45 के दौरान 209.66 रुपये प्रति किलोग्राम के बढ़े हुए औसत मूल्य पर कुल 25,00,860 किलोग्राम सीटीसी पत्ते की मांग आई जबकि पिछली नीलामी में 23,83,235 किलोग्राम चाय को 206.41 रुपये प्रति किलोग्राम के औसत मूल्य पर बेचा गया।

गत 9-11 नवंबर को हुई सेल-45 नीलामी के दौरान 296.39 रुपये प्रति किलोग्राम के बढ़े हुए औसत मूल्य पर 14,91,022 किलोग्राम पारंपरिक (ऑर्थोडॉक्स) चाय पत्ते की मांग रही। पिछले नीलामी सत्र के दौरान 291.97 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले औसत मूल्य पर 2,56,832 किलोग्राम चाय बेची गई थी।

इसी तरह नीलामी के दौरान दार्जिलिंग चाय पत्ती की मांग 42,987 किलोग्राम रही जो 373.53 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ी हुई औसत कीमत पर हुई। पिछली नीलामी के दौरान 30,073 किलोग्राम की मांग 363.59 रुपये प्रति किलो के दाम पर रही थी।

इस सप्ताह की नीलामी में डस्ट टी की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभिन्न गुणवत्ता की कुल 10,56,021 किलोग्राम चाय के लिए 225.05 रुपये प्रति किलोग्राम की अपेक्षाकृत ऊंची बोली लगाई गई जबकि पिछले सप्ताह के दौरान 216.70 रुपये प्रति किलोग्राम के औसत मूल्य पर 10,17,816 किलोग्राम चाय की मांग रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\