देश की खबरें | दिल्ली वक्फ मामला : अदालत अमानतुल्लाह के खिलाफ ईडी के आरोप पत्र पर छह नवंबर को लेगी संज्ञान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत छह नवंबर को यह तय करेगी कि दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली की एक अदालत छह नवंबर को यह तय करेगी कि दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष की शिकायत (ईडी के आरोपपत्र के समकक्ष) विस्तृत है और अदालत को इसकी जांच के लिए और समय चाहिए।

ईडी ने 29 अक्टूबर को 110 पृष्ठों का पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें दावा किया गया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के माध्यम से कथित रूप से अर्जित धन का शोधन किया है।

आरोप पत्र में मरियम सिद्दीकी का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है, जिसे ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में खान और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

खान की जमानत याचिका पर सात नवंबर को सुनवाई होनी है।

ईडी ने दिल्ली के ओखला इलाके में उनके आवास की तलाशी लेने के बाद पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दो सितंबर को खान को गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि पूछताछ करने पर वह ‘टालमटोल’ में लगे रहे।

खान के खिलाफ धन शोधन की जांच दो प्राथमिकियों पर आधारित है - वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का मामला और दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा दर्ज कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\