देश की खबरें | दिल्ली : नंदनगरी इलाके के पार्क में युवती का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी बस डिपो के सामने मौजूद पार्क में रविवार की सुबह 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला है जिसपर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी बस डिपो के सामने मौजूद पार्क में रविवार की सुबह 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला है जिसपर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक मृतका सीमापुरी इलाके की रहने वाली थी और नशे की आदी थी। वह आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के संपर्क में थी।

पुलिस ने बताया कि युवती को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का निरीक्षण करने पर गले और हाथ में कटने के निशान मिले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती चिकित्सा परीक्षण में

यौन हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम का पता लगाने और अपराधी की पहचान करने के लिए पार्क के भीतर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now