देश की खबरें | दिल्ली: नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर किया जा रहा विचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थल को लेकर चर्चा जारी है।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थल को लेकर चर्चा जारी है।
विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की गयी थी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामलीला मैदान उन संभावित स्थलों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थल का दौरा किया है।
सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन अन्य स्थानों में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और यमुना नदी के किनारे का स्थान शामिल हैं।
दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)