देश की खबरें | दिल्ली : भारतीय जाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार छह लोगों में से चार बांग्लादेश के नागरिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अप्रवासन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए विदेश यात्रा के लिए भारतीय जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में चार बांग्लादेशी यात्रियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अप्रवासन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए विदेश यात्रा के लिए भारतीय जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में चार बांग्लादेशी यात्रियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी उस समय सामने आई जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के अप्रवासन विभाग ने 27 जुलाई को स्थानीय पुलिस थाने में इमोन हलदार, बापी अवलाद सरदार, रिदोय अहमद और मासूम हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जो शारजाह जाने की तैयारी कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया, यात्रा दस्तावेज़ की जांच के दौरान पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक थे जिन्होंने गुजरात के सूरत से मध्यस्थों (एजंट) द्वारा धोखाधड़ी से स्थानीय पासपोर्ट लेकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

उन्होंने बताया कि दो मध्यस्थों अपोन और अंकित कुमार झा को गुजरात के वलसाड से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) तनु शर्मा ने बताया कि लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने वाला एक सिंडिकेट दुनिया भर में सक्रिय है।

उन्होंने कहा, ''इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस के एक दल का गठन किया गया था। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों का उपयोग करते हुए हमारी टीम धोखाधड़ी की साजिश रचने वाले मध्यस्थों को गिरफ्तार करने में सफल रही।''

उपायुक्त के मुताबिक, अपोन और झा ने कोलकाता में रहने वाले दो अन्य मध्यस्थों तोहिन और सुजोन के नाम का भी खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, पांच भारतीय जाली पासपोर्ट, पांच जाली पैन कार्ड, सात जाली आधार कार्ड, एक पासबुक, आठ सिम कार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें