देश की खबरें | दिल्ली : लाजपत नगर स्थित इमारत के बेसमेंट में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर बाजार स्थित एक इमारत के बेसमेंट में बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ जून दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर बाजार स्थित एक इमारत के बेसमेंट में बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की शुरुआत इलेक्ट्रिकल पैनल से हुई।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना अपराह्न दो बजकर 54 मिनट पर मिली जिसके बाद आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि इमारत के बेसमेंट और अन्य तलों से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल और प्रथम तल पर निजी बैंक जबकि द्वितीय व तृतीय तल पर एक निजी कंपनी का कार्यालय है।
उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने पहले, दूसरे और तीसरे तल से लगभग 80 लोगों को बचाया। अधिकारियों ने कहा कि आग केवल बेसमेंट में लगी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)