देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने आप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मतदान केंद्र पर दुर्व्यवहार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने मतदान केंद्र पर दुर्व्यवहार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मंगलवार को कहा कि मतदान केंद्र पर सेलफोन ले जाना या वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करना अपराध माना जाएगा, अगर इससे मतदान की गोपनीयता से समझौता होता है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, भारती ने 25 मई, 2024 को अपने सहयोगियों के साथ मतदान क्षेत्र में प्रवेश किया और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के अलावा मतदान एजेंटों के सामान की तलाशी ली।

इसने आरोप लगाया कि उन्हें हटाए जाने के बाद वे मतदान केंद्र पर वापस आ गए, जो कानून के तहत दंडनीय है।

अदालत ने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किया गया वीडियो (आरोपी व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से रिकॉर्ड किया गया) मतदान केंद्र का नहीं बल्कि मतदान परिसर का है। वीडियो में कोई भी ईवीएम नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए, उपरोक्त वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्तियों को आपराधिक रूप से उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता।’’

इसने कहा, ‘‘जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद नहीं है। आरोप पत्र से कोई अन्य अपराध नहीं बनता है। तदनुसार, वर्तमान मामले में संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त