देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने आंतक वित्तपोषण मामले में लश्कर सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर में आंतक वित्तपोषण से संबंधित धनशोधन मामले में शनिवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर में आंतक वित्तपोषण से संबंधित धनशोधन मामले में शनिवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

सईद मुंबई हमले का भी मुख्य साजिशकर्ता है।

विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने सईद के के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

अदालत ने इसके साथ ही तीन सह अभियुक्तों कश्मीरी व्यवसायी जहूर अहमद शाह वताली, अलगाववादी अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूश और संयुक्त अरब अमीरात से ताल्लुक रखनेवाले व्यवसायी नवल किशोर कपूर को भी अदालत के समक्ष पेशी के लिए वारंट जारी किए जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में हैं।

इसने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन के आरोपों में दाखिल किए गए आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए।

न्यायाधीश ने वताली की कंपनी के प्रतिनिधियों को भी समन जारी किए जिनका बतौर आरोपी इस मामले में नाम आया है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक एवं अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रची।

राणा ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने कार्यकर्ताओं का नेटवर्क स्थापित किया, जिसका वित्तपोषण हवाला के जरिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने किया। इसमें स्थानीय स्तर पर भी तथा विदेशों से भी चंदा जुटाया गया।

कश्मीर घाटी में समस्याएं खड़ी करने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के चलते सईद, हिज्बुल मुजाहिदीन के नेता सैयद सलाहुद्दीन एवं अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की जा रही जांच के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मुकदमा दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\