देश की खबरें | दिल्ली कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया, न्यायिक जांच की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों और नेताओं के विरुद्ध ‘पेगासस’ (जासूसी सॉफ्टवेयर) के कथित इस्तेमाल के मुद्दे पर यहां मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित जासूसी की घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों और नेताओं के विरुद्ध ‘पेगासस’ (जासूसी सॉफ्टवेयर) के कथित इस्तेमाल के मुद्दे पर यहां मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित जासूसी की घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नारे लगाते और हाथ में तख्तियां लिए हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय से निकले और पास ही स्थित भाजपा मुख्यालय तक गए।

इस दौरान पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुमार ने आरोप लगाया कि जासूसी में सरकार की भूमिका थी और यह राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने खबर दी थी कि मंत्रियों, पत्रकारों, विपक्षी नेताओं तथा अन्य व्यक्तियों समेत 300 लोगों के मोबाइल फोन की जासूसी करवाई गई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने किसी भी तरह के जासूसी के आरोपों को खारिज किया है।

इस बीच भारतीय युवा कांग्रेस ने भी कथित जासूसी के मुद्दे के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, श्रीनिवास ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा और कहा, “राहुल गांधी के फोन की जासूसी कर आप किस अपराध और आतंकवाद से लड़ रहे थे? पत्रकारों की जासूसी कर आप किस आतंकवादी से लड़ रहे थे? मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जासूसी कर आप किस आतंकवादी से लड़ रहे थे?”

श्रीनिवास ने कहा कि जासूसी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति द्वारा और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में करवाई जानी चाहिए। बयान में कहा गया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\