देश की खबरें | गुरुकुल में छात्रा की मौत : गुरुकुल के आचार्य सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में स्थित एक गुरुकुल की 10वीं कीछात्रा की तीन जुलाई को संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के सिलसिले में पुलिस ने गुरुकुल के आचार्य सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नोएडा, 17 जुलाई शहर के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में स्थित एक गुरुकुल की 10वीं कीछात्रा की तीन जुलाई को संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के सिलसिले में पुलिस ने गुरुकुल के आचार्य सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि हरियाणा के रहने वाली एक छात्रा सोरखा गांव स्थित गुरुकुल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। तीन जुलाई को गुरुकुल के अंदर ही उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
यह भी पढ़े | अध्ययन के मुताबिक भारत में लॉकडाउन की वजह से 630 जिंदगियां वायु प्रदूषण से बच गयीं.
उन्होंने बताया, गुरुकुल के लोगों का कहना था कि छात्रा ने आत्महत्या किया है और सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
लेकिन छात्रा की मां ने इस मामले में 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि गुरुकुल में उनकी बेटी का उत्पीड़न हुआ है और बाद में हत्या करके, साक्ष्य मिटाने के लक्ष्य से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
यह भी पढ़े | राजस्थान प्रकरण पर सुनवाई सोमवार के लिये स्थगित: सचिन पायलट, असंतुष्ट विधायकों को चार दिन की राहत मिली.
उन्होंने बताया कि छात्रा की मां द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप की महिला पुलिस अधिकारी से जांच कराई गई।
अधिकारी ने कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को गुरुकुल के आचार्य जयेंद्र कुमार तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 302, 201, 342, 34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)