देश की खबरें | दानिश सिद्दीकी फाउंडेशन ने पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दानिश सिद्दीकी फाउंडेशन ने मंगलवार को दानिश सिद्दीकी पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की गई ‘जो अपनी पत्रकारिता में साहस, ईमानदारी, संवेदना और सत्य के पत्रकारीय मूल्यों को कायम रखने वाले’ पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा।
नयी दिल्ली, 25 फरवरी दानिश सिद्दीकी फाउंडेशन ने मंगलवार को दानिश सिद्दीकी पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की गई ‘जो अपनी पत्रकारिता में साहस, ईमानदारी, संवेदना और सत्य के पत्रकारीय मूल्यों को कायम रखने वाले’ पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि चार मई को राष्ट्रीय राजधानी में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएग।
अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए मशहूर सिद्दीकी की 16 जुलाई, 2021 को अफगानिस्तान के कंधार में रिपोर्टिंग के दौरान हत्या कर दी गई थी।
बयान के अनुसार प्रथम वर्ष यह पुरस्कार चार श्रेणियों- प्रिंट, फोटो पत्रकारिता, डिजिटल और प्रसारण में दिया जाएगा।
नामांकनों का मूल्यांकन वरिष्ठ पत्रकारों के निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा जिसमें राजदीप सरदेसाई, वैष्णा रॉय, जिंदल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन के डीन किशलय भट्टाचार्य तथा रॉयटर्स पिक्चर्स के दक्षिण एशिया संपादक गैब्रिएल फोंसेका शामिल होंगे।
सरदेसाई ने कहा कि वह दानिश सिद्दीकी जैसे फोटो पत्रकार के नाम पर स्थापित पुरस्कार के निर्णायक मंडल में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं जिन्होंने सच्चे मायनों में पत्रकारिता के सर्वश्रेष्ठ मूल्यों को कायम रखा।
यह पुरस्कार भारतीय पत्रकारों और भारत में कार्यरत विदेशी संवाददाताओं के लिए खुला है।
इसके लिए एक जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक प्रकाशित खबरों के आधार पर चयन होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)