देश की खबरें | दमन : 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सरकारी अस्पताल का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के दमन जिले में एक सरकारी अस्पताल में 11 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दमन, 15 जनवरी केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के दमन जिले में एक सरकारी अस्पताल में 11 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नानी दमन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ थी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
यह घटना 11 जनवरी को मारवाड़ सरकारी अस्पताल में हुई थी। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को पानी देने के बहाने सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने कहा, "अपराध के बारे में जानने के बाद, एक पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। सुरक्षा गार्ड फरार था, इसलिए हमने कई दलों का गठन किया और उसे बस अड्डे से तब पकड़ लिया जब वह कल रात जिले से भागने की कोशिश कर रहा था।"
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में हुई है जो बिहार का रहनेवाला है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376 (ए) (बी) (12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)